शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2014

# मेरी प्राथना #

ओ भोले भंडारी सुन ले ,
बात हमारी सुन ले। 

वैसे तो मैं कुछ न मांगू ,
फिर भी दे दे दुनिया सारी। 

दुःख के बंधन पास न आये ,
सुख के कँगन टूट न पाये। 

सुबह रहे होली के रंग ,
शाम रहे रंगोली के संग। 

ओ भोले भंडारी सुन ले ,
बात हमारी सुन ले। 

###  कवी संतोष शर्मा 

नारी - धर्म

                    हमेशा से नारी पर  तरह - तरह के अत्त्याचार हुए , होते है , और मुझे ऐसा प्रतीत होता हैं की इस की संख्य़ा बढ़ती ही रहेंगी |
क्यों ...?
                   क्यों की कमजोर को जीने का अधिकार नहीं है , दुसरो के लिए जीने के लिए मरने का भले हो |
सभी नारियों को अब मजबूत इरादा रखना होंगा , बगावत करना होंगा , आक्रमण ही बचाव का सबसे अच्छा
तरीका है .... यह समज़ना होंगा ...

                    मेरी इस कविता से मै कुछ सोच जगाना चाहता हूँ | और अच्छी लगे तो हर नारी तक पहुँचाने का सह:योग करे |

जिस दिन नारी खंजर ले ,
      सीने पर चढ़ जायँगी ।
उस दिन किस पापी की नजरें,
      चीर - हरण  कर पायेंगी ।

रंग बिरंगे  नख , जब ,
      आँखो में गड़ जाएंगे।
उस दिन जुल्मी नापाक ईरादे ,
      सीने में सड़ जाएंगे।

मृद भाषी  बलाए जब ,
      बोटी काट क़े खाएंगी।
उस दिन हैवानों कि
     रूह कॉप फिर जायँगी।

जिस दिन तन - मन  , संकट पर
      घुटने टेक झुक जायेंगा।
उस दिन चमत्कार भी ,समझो
     बेअसर हो जायेंगा।

लड़ने का जस्बा हो तो ,
    पत्थर भी बम बन जाता है।
ऐसे तो हतियार हाथ में
     फ़ूलों सा रह जाता है।

स्वाभिमान की रक्षा पर ,
  तूम्हे क्रूर बन जाना होंगा |
अबला न बन ,
    पापियों पर बला बन जाना होंगा |

जिस दिन मेनिका का ,
  काली में परिवर्तन होंगा |
उस दिन सच में ,
  नारी का "जन गण मन " होंगा |

पाक कला में निपुण , हाथो से
  चीर फाड़ कर जाना होंगा |
निर्भय हो कर रण-भूमि में ,
  वरिंगाना कहलाना होंगा |
   
====================संतोष शर्मा (स्तभ्त )

   






प्यार न्यू स्टाइल

प्यार मोह्बत्त क्या है यार ,
        येः है दो धारी तलवार।
समझ में इसके आतें ही ,
       मती मारी जाएँ सरकार।

ढ़ाई अछर प्रेम का ,
      पढ़े सो पंडित होये।
इस पण्डिताई में ,
      देर करें ना क़ोई।

पंडिताई की इस गाथा को ,
  जिसने किया प्रणाम ,
फिर तो "सनी लीओन " के
  सपनो में गुज़रे सुबह शाम |


अब तो मम्मी पापा ,
     बस इतना देखें यार।
सेम सेक्स में मुण्डा ,
     कर न बैठें प्यार।

शेर भी बन जाये चूहा ,
     देख़ येः महफ़िल।
करने गया शिकार ,
     छोड़ आया दिल।

प्यार मोहब्बत की बातें ,
    होती कँहा सच्ची ।
झूठ मुठ की बातो में
    खो जाएँ तंदुरस्ती ।


इतने पर भी यारों ,
    ख़तम न हो मुश किल।
करते ही इजहारे इश्क़ ,
    पारियाँ जाती हैं मिल ।

बहुत कुछ बोल गया मैं ,
    अब् बिंदु पर आता हूँ ।
माँ का नाम ना हो बदनाम
    ऐसा प्यार मैं चाहता हूँ।

###################  कवि  संतोष शर्मा (स्तभ्त)